नई दिल्ली, 6 जून। दिल्ली नगर निगम के नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव ने आज बेगमपुर वार्ड-27 के अंतर्गत रोहिणी सेक्टर-24, पॉकेट-16 में हाल ही में निर्मित गलियों के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।
जय भगवान यादव ने बताया कि अधिकांश गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्यों को भी जल्द पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है।
उन्होंने क्षेत्र के विकास में सहयोग देने वाले आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, स्थानीय निवासियों और सम्मानित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उन्हें निरंतर जनसेवा और विकास कार्यों के लिए प्रेरित करता है।
जय भगवान यादव ने कहा कि नगर निगम बजट, सांसद निधि तथा अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सड़क, गलियों, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta और सांसद Yogender Chandolia के मार्गदर्शन एवं सहयोग से क्षेत्र में विकास की गति लगातार बढ़ रही है तथा जनहित की परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए क्षेत्र में हो रहे सुधारों की सराहना की।
जय भगवान यादव ने कहा, “जहाँ जनता का साथ, वहाँ विकास की बात।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए आगे भी इसी तरह कार्य जारी रहेंगे।
