12 साल का बेमिसाल सुशासन, स्वच्छता और विकास को समर्पित अभियान : जय भगवान यादव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रोहिणी क्षेत्र में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एमसीडी में नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव ने क्षेत्रवासियों के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए स्वच्छ और विकसित रोहिणी के संकल्प को दोहराया।

जय भगवान यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सामाजिक दायित्व है।

उन्होंने कहा, “12 साल का बेमिसाल सुशासन, स्वच्छता के साथ विकास का नया दौर। स्वच्छ रोहिणी, विकसित रोहिणी हमारा संकल्प है।”जय भगवान यादव ने क्षेत्र के नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, कचरे के उचित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और रोहिणी को राजधानी का आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्वच्छता एवं विकास के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।