नई दिल्ली। कालकाजी स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग की घटना पर कांग्रेस नेत्री नाज़िया दानिश ने गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगातार सामने आ रही आग की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी मानकों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
नाज़िया दानिश ने कहा कि संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी नियमों का कड़ाई से पालन हो। उन्होंने मांग की कि कालकाजी अग्निकांड की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।उन्होंने आग में प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पीड़ितों को हर संभव सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने दिल्ली भर में फायर सेफ्टी ऑडिट चलाने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
नाज़िया दानिश ने फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा जोखिम उठाकर लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में उनकी तत्परता और साहस प्रशंसनीय है।
