जनकल्याण सुविधा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, नेता सदन जय भगवान यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं
नई दिल्ली। शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र के रानी बाग में आयोजित जनकल्याण सुविधा शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनसुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में लोगों को सरकारी योजनाओं, प्रमाणपत्रों और अन्य जनहित सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम के नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव ने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हाल ही में उन्हें दिल्ली नगर निगम में नेता सदन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वे स्थायी समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।
जय भगवान यादव ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि नागरिकों को सरकारी सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े।
स्थानीय लोगों ने भी शिविर की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से उन्हें काफी सुविधा मिली है। शिविर प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा।
“सेवा, सुशासन और जनकल्याण” की भावना के साथ आयोजित यह शिविर क्षेत्र में जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
#JanKalyanSuvidhaShivir #ShakurBasti #RaniBagh #JaiBhagwanYadav #DelhiMCD #JanSeva #ViksitDelhi
