विश्व खेल पत्रकार दिवस पर मनोज कुमार जैन ने खेल पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 2 जुलाई। विश्व खेल पत्रकार दिवस के अवसर पर दिल्ली के मनोनीत पार्षद मनोज कुमार जैन ने देश-विदेश के सभी खेल पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मनोज कुमार जैन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि खेल पत्रकारिता केवल मैचों के परिणाम बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों के संघर्ष, समर्पण, उपलब्धियों और खेल भावना को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाती है। उन्होंने कहा कि खेल पत्रकार अपनी निष्पक्ष, साहसी और समर्पित पत्रकारिता के माध्यम से खेल जगत को नई पहचान देने के साथ-साथ युवाओं को भी प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि विश्व खेल पत्रकार दिवस खेल पत्रकारों के योगदान को सम्मान देने का अवसर है। खेलों के प्रचार-प्रसार, पारदर्शिता और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में खेल पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 2 जुलाई को मनाया जाता है, जो खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों के योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है।

मनोज कुमार जैन ने सभी खेल पत्रकारों के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि उनकी लेखनी और रिपोर्टिंग देश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती रहे।