नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के मेयर प्रवेश वाही ने अपने वार्ड कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और सुझाव लेकर पहुंचे।
मेयर प्रवेश वाही ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन की प्राथमिकता आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करना है।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने में सहायता मिलती है। मेयर ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की भी अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी सुझाव मेयर के समक्ष रखे, जिन पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
