15 जुलाई को होंगे एमसीडी की वार्ड समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 15 जुलाई 2026 को सभी 12 वार्ड समितियों के अध्यक्ष (Chairman) और उपाध्यक्ष (Deputy Chairman) के चुनाव कराए जाएंगे। दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 (संशोधित 2022) की धारा 51 तथा धारा 47 और डीएमसी (प्रक्रिया एवं कार्य संचालन) विनियम, 1958 के तहत प्रत्येक वार्ड समिति अपनी वर्ष की पहली बैठक में अपने पार्षद सदस्यों में से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेगी।

एमसीडी प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी वार्ड समितियों की पहली बैठक बुधवार, 15 जुलाई 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर, जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित हंसराज गुप्ता ऑडिटोरियम (प्रथम तल) और सत्य नारायण बंसल सभागार (द्वितीय तल) में आयोजित होगी।

हंसराज गुप्ता ऑडिटोरियम (प्रथम तल) का कार्यक्रम:

दक्षिण जोन – सुबह 10:00 बजे

केशवपुरम जोन – सुबह 11:00 बजे

रोहिणी जोन – दोपहर 12:00 बजे

नरेला जोन – दोपहर 2:00 बजे

सेंट्रल जोन – दोपहर 3:00 बजे

पश्चिम जोन – शाम 4:00 बजे

सत्य नारायण बंसल सभागार (द्वितीय तल) का कार्यक्रम:

नजफगढ़ जोन – सुबह 10:00 बजे

शाहदरा साउथ जोन – सुबह 11:00 बजे

शाहदरा नॉर्थ जोन – दोपहर 12:00 बजे

करोल बाग जोन – दोपहर 2:00 बजे

सिविल लाइंस जोन – दोपहर 3:00 बजे

सिटी एसपी जोन – शाम 4:00 बजे

इन बैठकों में संबंधित वार्ड समितियों के पार्षद भाग लेकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी वार्ड समितियां नए नेतृत्व के साथ अपने कार्यों का संचालन शुरू करेंगी।