जय भगवान यादव ने दिल्ली सरकार की शिक्षा सुधार पहल का किया स्वागत

नई दिल्ली।दिल्ली नगर निगम में नेता सदन जय भगवान यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा व्यवस्था को समग्र रूप से सशक्त, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि इसी दिशा में लगभग 10,000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जिससे सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा।

जय भगवान यादव ने बताया कि Mission Kayakalp के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में भवनों की मरम्मत, स्वच्छ परिसर, उन्नत शौचालय, वाटर प्यूरीफायर तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 75 CM SHRI स्कूलों को भी और अधिक सुदृढ़ कर रही है। इन विद्यालयों में आधुनिक संसाधन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे प्रत्येक छात्र-छात्रा को उत्कृष्ट शिक्षा का लाभ मिल सके।

जय भगवान यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे ये प्रयास दिल्ली के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होंगे और आने वाले समय में राजधानी की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।