रेखा गुप्ता सरकार के विज़न को तेजी से जमीन पर उतार रही MCD, लैंडफिल खत्म करने और दिल्ली को स्वच्छ बनाने की मुहिम तेज़: प्रवेश वाही

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की नई दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी विज़न को साकार करने के लिए एमसीडी राजधानी की वर्षों पुरानी नागरिक समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में तेज़ी से काम कर रही है।

महापौर ने कहा कि एमसीडी लैंडफिल स्थलों के वैज्ञानिक निस्तारण, ठोस कचरा प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नागरिक सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए समयबद्ध कार्ययोजना के तहत काम कर रही है। राजधानी को कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति दिलाने और स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित दिल्ली के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

प्रवेश वाही ने कहा कि स्पष्ट नीति (Clear Policy), स्पष्ट उद्देश्य (Clear Intent) और निरंतर मॉनिटरिंग के माध्यम से वर्षों से लंबित चुनौतियों का समाधान तेज़ी से किया जा रहा है। सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि तय समयसीमा में कार्य पूरे हों और दिल्लीवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि एमसीडी का लक्ष्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि राजधानी को स्वच्छ, आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर नागरिक सेवाओं वाला शहर बनाना है। समयबद्ध विकास कार्यों के माध्यम से दिल्ली के भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम राजधानी के प्रत्येक नागरिक को दिखाई देंगे।