दिल्ली के सरिता विहार में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिराने के दौरान ढही दीवार; मलबे में दबकर मजदूर की मौत
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक पुरानी इमारत को गिराने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर ढह गई, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर मलबे में दब गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद मजदूर को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इमारत को गिराने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा।
