प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा से मिले मुकेश गोयल, दिल्ली के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी के वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल ने रविवार को भाजपा के प्रदेश महासचिव (संगठन) पवन राणा से केंद्रीय कार्यालय विस्तार भवन में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दिल्ली के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों और संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और विकसित भारत के विज़न तथा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में विकसित, समृद्ध और जनहितैषी दिल्ली के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए संगठन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुकेश गोयल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के मार्गदर्शन और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से दिल्ली के विकास को नई गति मिलेगी।
पवन राणा ने भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
