एमसीडी वार्ड समिति चुनाव: रोहिणी जोन में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत, पुष्पा अध्यक्ष और रमेश चंद उपाध्यक्ष निर्वाचित

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वार्ड समिति चुनाव में रोहिणी जोन से आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी के प्रत्याशी पुष्पा वार्ड समिति की अध्यक्ष (चेयरमैन) तथा रमेश चंद उपाध्यक्ष (डिप्टी चेयरमैन) निर्वाचित हुए हैं।

रोहिणी जोन में आम आदमी पार्टी की इस जीत को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। चुनाव परिणाम के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे जनता के विश्वास, संगठन की एकजुटता और जनसेवा की राजनीति की जीत बताया।

वार्ड समिति चुनाव के परिणामों के साथ अब एमसीडी की स्थायी समिति के गठन का समीकरण भी धीरे-धीरे स्पष्ट होता जा रहा है। विभिन्न जोनों से लगातार नतीजे सामने आ रहे हैं, जिन पर सभी राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है।