पश्चिमी जोन अध्यक्ष हरीश ओबेरॉय ने किया सीएंडडी साइट्स और नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पश्चिमी जोन अध्यक्ष हरीश ओबेरॉय ने सोमवार को बिंदापुर और फतेह नगर स्थित निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सीएंडडी) स्थलों का निरीक्षण कर नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान जोन उपायुक्त कर्नल विनोद अत्री तथा निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

हरीश ओबेरॉय ने बताया कि बिंदापुर और फतेह नगर की सीएंडडी साइट्स को मॉडल साइट्स के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि प्रदूषण के मौसम में धूल नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक उपाय प्रभावी ढंग से लागू किए जा सकें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिंदापुर स्थित परमानेंट पंपिंग स्टेशन का भी दौरा किया। यहां पंपों और सम्प वेल की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए बारिश के दौरान पर्याप्त मैनपावर और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता की समीक्षा के लिए एफसीटीएस का भी निरीक्षण किया।

हरीश ओबेरॉय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पश्चिमी जोन में कहीं भी जलभराव की स्थिति न बने, प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।