पूर्व महापौर शकुंतला आर्य के निधन पर दक्षिणी क्षेत्र चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने जताया शोक

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता शकुंतला आर्य के 98 वर्ष की आयु में निधन पर दक्षिणी क्षेत्र (एमसीडी) के चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

धर्मवीर सिंह ने कहा कि शकुंतला आर्य का सार्वजनिक जीवन समर्पण, सादगी और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक था। उन्होंने भाजपा के स्थापना काल से लेकर लंबे समय तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1997-98 में दिल्ली की पहली भाजपा महिला महापौर के रूप में उनका कार्यकाल महिला नेतृत्व और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण रहेगा।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन भाजपा परिवार और दिल्ली की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

धर्मवीर सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।