माता की चौकी में पहुंचे धर्मवीर सिंह, मां के श्रीचरणों में की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

रामनगर वार्ड-80 में धार्मिक आयोजन में हुए शामिल, बोले—मां की कृपा से हर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आए

नई दिल्ली। रामनगर वार्ड-80 में निगम पार्षद कमल बागड़ी द्वारा आयोजित पावन माता की चौकी में दिल्ली नगर निगम के दक्षिण जोन के चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने श्रद्धापूर्वक शिरकत की। उन्होंने मां के श्रीचरणों में नमन कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

माता की चौकी में पहुंचे धर्मवीर सिंह ने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक शक्ति देने के साथ-साथ लोगों को आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि मां की कृपा दिल्लीवासियों और क्षेत्र के प्रत्येक परिवार पर सदैव बनी रहे।

धर्म और सामाजिक एकजुटता का संदेश

धर्मवीर सिंह ने कहा कि माता की चौकी जैसे आयोजन हमारी सनातन परंपराओं और सामाजिक संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए निगम पार्षद कमल बागड़ी तथा सभी आयोजकों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि धर्मवीर सिंह को हाल ही में दिल्ली नगर निगम के दक्षिण जोन का चेयरमैन चुना गया है। वार्ड समिति चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी।