नई दिल्ली। दिल्ली के समाजवादी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गंभीर के निधन पर रविवार को उनकी स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। श्याम गंभीर का 12 अगस्त की रात निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों और उनके साथियों में शोक की लहर है।
आम आदमी पार्टी के नेता राकेश कुमार ने श्याम गंभीर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध, संघर्षशील और संगठन के लिए समर्पित समाजवादी नेता थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का काम किया। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
राकेश कुमार ने कहा कि श्याम गंभीर का सादगीपूर्ण जीवन, संघर्षशील व्यक्तित्व और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्याम गंभीर की स्मृति में रविवार, 16 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे शोक सभा आयोजित की जाएगी। यह सभा नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ऑफिस, 12 चेम्सफोर्ड रोड, नई दिल्ली में होगी। आयोजकों ने समस्त समाजवादी परिवार एवं श्याम गंभीर के साथियों से शोक सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
