भाजपा के दावे खोखले, कुछ देर की बारिश में आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर पानी भर गया- अंकुश नारंग

कुछ देर की बारिश ने भाजपा के ‘वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल’ की धज्जियां उड़ा दी- आप

नई दिल्ली, 04 सितंबर।दिल्ली में शुक्रवार को हुई कुछ देर की बारिश ने भाजपा सरकार के झूठे दावों की पोल खोल कर रख दी। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए भारी जल भराव का वीडियो साझा कर आम आदमी पार्टी ने भाजपा के झूठे दावों पर तीखा हमला बोला है। “आप” ने कहा कि कुछ देर की बारिश ने भाजपा के ‘वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल’ की धज्जियां उड़ा दी हैं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जलमग्न हो गया। यह वीडियो एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने एक्स पर साझा कर कहा कि भाजपा के दावे खोखले हैं। कुछ देर की बारिश में आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर पानी भर गया।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा यानी “महाझूठी पार्टी” दावे बड़े, काम जीरो। देश की राजधानी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 का हाल देखिए! सिर्फ कुछ देर की बारिश ने ही जलभराव न होने के सभी दावों की पोल खोल दी। भाजपा की चार इंजन सरकार के बड़े-बड़े दावे बारिश के पानी में बह गए। दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने के दावे करने वाली भाजपा सरकार राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण एयरपोर्ट तक को जलभराव से नहीं बचा पाई। देश की जनता अब भाजपा के झूठे वादों और दिखावटी राजनीति का सच समझ चुकी है।