उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा का संगठन मजबूत करने का बड़ा अभियान, कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए कमर कसने का आह्वान

जिला संगठन की बैठक में गूंजी चुनावी तैयारियों की हुंकार, नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी—भाजपा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

नई दिल्ली, 5 सितंबर। उत्तर पूर्वी जिला भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों ने संगठन की आगामी रणनीति पर मंथन किया। बैठक की अध्यक्षता उत्तर पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी ने की।

बैठक को एनडीएमसी सदस्य दिनेश प्रताप सिंह, दिल्ली भाजपा मंत्री कृष्णा और दिल्ली भाजपा मंत्री अभिषेक टंडन ने संबोधित किया। दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने तथा भाजपा के विचारों और नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों से पूरी सक्रियता के साथ काम करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला मोर्चा अध्यक्षों का स्वागत भी किया गया। इनमें ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नितिन चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष सारिका गुप्ता और एससी मोर्चा अध्यक्ष उमेश माथुर शामिल रहे। जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए भाजपा के विचारों के प्रचार-प्रसार और संगठन विस्तार में जुटने को कहा।

बैठक में जिला महामंत्री सचिन मावी, हितेन्द्र त्यागी सिविल  लाइन जोन चेयरमैन  गुलाब सिंह राठौर, आनंद त्रिवेदी, ममता कुमारी, जगत नारायण गुप्ता और अमर राय सहित जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।