मन की बात’ से कार्यकर्ताओं में राष्ट्रसेवा का जोश, धर्मवीर सिंह ने साधा संगठनात्मक संवाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड के सामूहिक श्रवण के दौरान रविवार को नई दिल्ली जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की मजबूत संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली। साउथ जोन चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के संदेश को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े, सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली प्रदेश भाजपा महामंत्री पवन राणा, विधायक अनिल शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय, विधायक शिखा राय और नई दिल्ली जिला अध्यक्ष रविंदर चौधरी समेत बड़ी संख्या में निगम पार्षद, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘मन की बात’ बनी संगठन की ताकत का संदेश

इस अवसर पर धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश की जनता और प्रधानमंत्री के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह सामान्य नागरिकों के प्रयासों को राष्ट्रीय मंच देते हैं, उससे जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत होती है।

धर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के संदेशों को केवल सुनने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें जन-जन तक पहुंचाकर समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को धरातल पर उतारा जाए।

जमीनी संगठन को मजबूत करने पर जोर

सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में भाजपा की जमीनी संगठनात्मक ताकत भी नजर आई। मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने पार्टी के संगठनात्मक नेटवर्क को रेखांकित किया। धर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नई दिल्ली जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दिखी कार्यकर्ताओं की एकजुटतउन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन केवल चुनाव के समय सक्रिय होने वाला संगठन नहीं है, बल्कि जनता के बीच लगातार काम करने वाला संगठन है। प्रधानमंत्री मोदी का संदेश कार्यकर्ताओं को इसी जनसेवा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया।