नई दिल्ली। आजाद नगर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक सीलमपुर गांव स्थित राजेश पायलट चौपाल में आयोजित की गई। बैठक में मंडल की आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में शाहदरा जिला प्रभारी विक्रम बिधूड़ी, विधायक अरविंदर सिंह लवली, शाहदरा जिला महामंत्री अनिल शर्मा तथा विधानसभा संयोजक पवन शर्मा नीलम जीतू चौधरी चेयरमैन आर.पी.सेल MCD ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं त्रिदेव सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
