एक MCD और कार्रवाई के दो पैमाने ? दक्षिण जोन में DC-XEN सस्पेंड लेकिन सिटी-SP जोन की डीसी साहिबा और XEN साहब पर कृपा बरस रही है?

सिटी-SP जोन के DC और XEN को लेकर उठे सवाल, MCD प्रशासन की निष्पक्षता और जवाबदेही पर सवालिया निशान

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दोहरे मापदंड अपनाए जाने के आरोप उठने लगे हैं। दक्षिण जोन में लापरवाही के मामले में DC और XEN को निलंबित कर दिया गया, लेकिन सिटी-SP जोन के DC और XEN के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

 

सवाल यह है कि जब एक ही नगर निगम के अंतर्गत सभी जोन आते हैं और अधिकारियों की जिम्मेदारी भी समान प्रशासनिक व्यवस्था के तहत तय होती है, तो फिर कार्रवाई में यह अंतर क्यों? दक्षिण जोन में जिम्मेदार अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है तो सिटी-SP जोन में कथित लापरवाही के मामलों में जिम्मेदारी तय करने से परहेज क्यों किया जा रहा है?

MCD प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक जोन में अधिकारियों के कामकाज की समान कसौटी पर समीक्षा करे। यदि किसी जोन में लापरवाही सामने आती है तो केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करके इतिश्री नहीं होनी चाहिए, बल्कि संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

यह मामला किसी अधिकारी विशेष के पक्ष या विपक्ष का नहीं, बल्कि निगम में समान जवाबदेही और पारदर्शी प्रशासन का है। निगम प्रशासन को बताना चाहिए कि दक्षिण जोन में DC और XEN को निलंबित करने का आधार क्या था और उसी कसौटी पर सिटी-SP जोन के अधिकारियों की जिम्मेदारी क्यों नहीं तय की जा रही है?एक MCD में दो कानून नहीं चल सकते। कार्रवाई हो तो समान नियमों के तहत हो और जवाबदेही भी हर जोन में एक जैसी तय हो।

MCD में कार्रवाई के दो पैमाने! दक्षिण जोन के DC-XEN सस्पेंड, सिटी-SP जोन के अधिकारियों पर इतनी मेहरबानी क्यों?एक ही निगम में जवाबदेही का अलग-अलग हिसाब? सिटी-SP जोन के DC और XEN की भूमिका की जांच कराने की उठी मांग**

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अब दोहरे मापदंड का सवाल खड़ा हो रहा है। एक तरफ दक्षिण जोन में सात लोगों की जान लेने वाले सत्य निकेतन भवन हादसे के बाद निगम प्रशासन ने दक्षिण जोन के उपायुक्त (DC) और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों सहित पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। दूसरी तरफ सिटी-SP जोन के DC और XEN के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद 7 सितंबर को दक्षिण जोन के तत्कालीन उपायुक्त राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता रणवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता ललित कुमार गोयल, सहायक अभियंता सुनील चौहान और कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार को निलंबित किया गया था। निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य अधिकारियों की जवाबदेही तय करना बताया गया था। 

लेकिन अब सवाल यह है कि यदि दक्षिण जोन में प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा सकती है तो सिटी-SP जोन में भी उसी कसौटी पर कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए? क्या अधिकारियों की जवाबदेही जोन के हिसाब से अलग-अलग तय की जाएगी? क्या सिटी-SP जोन के DC और XEN को किसी तरह की विशेष छूट मिली हुई है?

गौरतलब है कि MCD के अपने आंकड़ों के अनुसार अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई पूरे निगम क्षेत्र में हो रही है। ऐसे में किसी भी जोन में लापरवाही या अनियमितता के आरोप सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

सिटी-SP जोन में जिन मामलों को लेकर अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, उनमें DC और XEN की जिम्मेदारी की जांच क्यों नहीं कराई जा रही? क्या उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा हुई है? यदि हुई है तो जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक क्यों नहीं किए जा रहे?

यह मामला किसी अधिकारी को बिना जांच दोषी ठहराने का नहीं, बल्कि सभी जोन में समान प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने का है।