आम आदमी पार्टी ओमिक्रोन को लेकर अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर आरोप लगा रही है- पूर्व महापौर  जय प्रकाश

पूर्व महापौर  जय प्रकाश ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ओमिक्रोन को दिल्ली में फैलने से रोकने में असमर्थ रही है और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अब आम आदमी पार्टी डेंगू के बहाने उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर आरोप लगा रही है।

 जयप्रकाश ने कहा है कि जब दिल्ली में डेंगू की रोकथाम के लिए उपाय करने चाहिए थे तब आम आदमी पार्टी किसी और काम में व्यस्त थी और अब जब दिल्ली में ओमिक्रोन तेज़ी से अपने पाँव पसार रहा है वही आम आदमी पार्टी डेंगू को लेकर राजनीति करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि जब मॉनसून के मौसम में जब दिल्ली में गड्ढे को भरने का काम दिल्ली सरकार द्वारा किया जाना चाहिए था तब वे विज्ञापनों के माध्यम से डेंगू ख़त्म करने में व्यस्त थे।

 जयप्रकाश ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब दिल्ली में डेंगू कम हुआ तो उसका श्रेय आम आदमी पार्टी ने लिया और जब दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ने लगे तब उन्होंने उसका ठीकरा उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर फोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम को योजना मद व ग़ैर योजना मद में जो भी फंड दिया था उसका पूर्ण सदुपयोग किया गया। इससे मच्छरों की दवाइयाँ, डीबीसी कर्मचारियों का वेतन व अन्य कार्य किए गए ताकि दिल्ली की जनता को डेंगू से बचाया जा सके। उन्होने कहा कि अब उत्तरी दिल्ली नगर निगम दिल्ली के नागरिकों को ओमिक्रोन- कोरोना से बचाव के कार्य में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम का सहयोग कर दिल्ली के नागरिकों को ओमिक्रोन से बचाव के कार्य में मदद करनी चाहिए ना कि आरोप प्रत्यारोप की राजनीति।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.