एमसीडी बड़ी खबर: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर कवायद तेज..लग गई एकीकरण बिल पर राष्ट्रपति की मुहर..

एमसीडी एकीकरण को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जो कवायद चल रही थी उसपर अब विराम लग चुका है। यानी कि निगम एकीकरण को लेकर जो बिल तैयार किया गया था वो अब कानून का रूप ले चुका है।इसका मतलब अब तीन नगर निगम की जगह केवल एक दिल्ली नगर निगम हो गया है।

खबर है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर कवायद तेज कर दी गई है।जानकारों की मानें तो राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद विधेयक के कानून का रूप अख्तियार करने के बाद दिल्ली की तीनों नगर निगमों के एकीकरण के लिए डीलिमिटेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी ताकि 6 महीने के भीतर चुनाव हो सके। डीलिमिटेशन की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत रोटेशन भी नए सिरे से किया जाएगा और उसके बाद दिल्ली नगर निगम के चुनाव होंगे।

बता दें कि बजट सत्र में पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से पारित हुआ दिल्ली नगर निगम निगम संशोधन विधेयक 2022, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की मंजूरी के लिए गया था जिसपर राष्ट्रपति की मुहर लग गई है। अब राजधानी में एकीकृत दिल्ली नगर निगम अस्तित्व में आ चुका है। अब उत्तरी,पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम न होकर दिल्ली नगर निगम होगा। जिससे चुनाव के बाद तीन की बजाय एक महापौर और तीन निगमायुक्त की बजाय एक निगमायुक्त ही होगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.