MCD से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आयुक्त ज्ञानेश भारती ने खोला ये बेहतरीन रास्ता ……अब हर रोज़ ही मिला करेगा पीड़ित को समाधान….…

दिल्ली नगर निगम से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई को लेकर आयुक्त ज्ञानेश भारती ने जनता और निगमकर्मियों के लिए बेहतरीन रास्ता खोल दिया है। अब हर रोज़ दिल्ली की जनता व निगम का कोई भी स्टॉफ नगर निगम से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या सीधे संबंधित अधिकारी को बता सकेंगे।

दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती ने  सभी विभाग के अधिकारियों के नाम एक आदेश जारी करते हुए कहा हैं कि वे हर रोज 12:00 से 1:00 तक जनता दरबार लगाया करेंगे।

       

आयुक्त द्वारा भेजे गए आदेश के अनुसार बहुत सारी ऐसी समस्याएं हैं जो दिल्ली की जनता और निगम के स्टाफ से जुड़ी हैं। यह समस्याएं ऑनलाइन और ऑफलाइन लगातार प्राप्त की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि लगातार अपनी समस्याओं के निपटारे के अपडेट को लेकर निगम स्टाफ और जनरल पब्लिक हेड क्वार्टर और जोनल ऑफिस के चक्कर लगाते रहते हैं।

         

इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली नगर निगम से जुड़े स्टाफ और जनरल पब्लिक की समस्याओं को रोज सुना जाएगा। सभी समस्याएं जोनल और हेड क्वार्टर लेवल पर सुनी जाएंगी। हेड क्वार्टर लेवल पर एडिशनल कमिश्नर सभी समस्याओं को सुना करेंगे। साथ ही उसका जल्द से जल्द निपटारा भी हुआ करेगा। इसके लिए पीड़ित अपनी समस्या लेकर 12:00 बजे से 1:00 के बीच अतिरिक्त आयुक्त से जाकर अपनी समस्या को विस्तृत तौर पर बता सकेगा। उधर जोनल लेवल पर सभी डिप्टी कमिश्नर को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह भी अपने इलाके की जनता व निगम में  कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को दोपहर 12:00 से 1:00 बजे के बीच सुना करें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.