भाजपा मेयर प्रवेश वाही ने गुरू पूरब पर अपनी तस्वीर सिखों के प्रथम धन-धन गुरु नानक देव जी से ऊपर तस्वीर लगाई – अंकुश नारंग

मेयर प्रवेश वाही ने शुभकामना संदेश में श्री गुरु नानक देव जी से ऊपर रखी अपनी फोटो- अंकुश नारंग

नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने श्री गुरु नानक देव जी से ऊपर अपनी फोटो लगाकर शुभकामना संदेश भेजने पर भाजपा के मेयर प्रवेश वाही पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुरु पूरब पर सिख धर्म का मजाक बनाया है। मेयर प्रवेश वाही ने अपने शुभकामना संदेश में श्री गुरु नानक देव जी से ऊपर अपनी फोटो रखी और उनका सिर भी नंगा है। उन्होंने प्रवेश वाही से जवाब मांगा कि क्या आपको सिख धर्म के बारे में पता नहीं है या फिर जानबूझ कर सिख समाज का मजाक बनाया।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर सिख धर्म का मज़ाक बनाया। महापौर प्रवेश वाही ने एक मैसेज जारी किया। इस मैसेज के अंदर उन्होंने खुद को गुरु नानक देव जी से ऊपर दिखाया। यह संदेश दिल्ली नगर निगम की ओर से भेजा गया है। मैसेज में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएँ लिखा हुआ है। इस मैसेज के अंदर साफ़-साफ़ प्रवेश वाही गुरु नानक देव जी की फ़ोटो से ऊपर दिखाई दे रहे हैं। साथ ही प्रवेश वाही का सिर भी नंगा है।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा को सिख धर्म के बारे में कुछ भी नहीं ज्ञान है। भाजपा को यह ज्ञान भी नहीं है कि जहां पर गुरु नानक देव जी की फ़ोटो होती है, उससे ऊपर अपनी फ़ोटो नहीं लगा सकते। भाजपा को यह भी नहीं पता कि हम सिर नंगा करके गुरु नानक देव जी की फ़ोटो नहीं लगा सकते। या फिर प्रवेश वाही ने जानबूझ कर हमारे धर्म का मजाक बनाने के लिए ऐसा किया। प्रवेश वाही ने हमारे सिख समाज और सिख धर्म का मज़ाक बनाया है।

अंकुश नारंग ने प्रवेश वाही से कहा कि प्रवेश वाही की गुरु नानक देव जी की तस्वीर से ऊपर अपनी तस्वीर लगाने की हिम्मत कैसे हुई। प्रवेश वाही का सिर इस तस्वीर के अंदर नंगा कैसे रहा? भाजपा को शर्म आनी चाहिए। यह दिल्ली के प्रथम नागरिक, महापौर प्रवेश वाही हैं, जो हमारे सिख धर्म का मज़ाक उड़ाते हैं। तो सोचिए भाजपा की सीख क्या होगी और भाजपा को कितना सिख धर्म का ज्ञान है शर्म करो भाजपा, शर्म करो प्रवेश वाही।