MCD : इन सभी बड़े अधिकारियों ने संभाला कमान, अतिरिक्त आयुक्त से लेकर उपायुक्त सभी की ज़िम्मेदारी तय…

नवगठित दिल्ली नगर निगम ने अपनी कार्य व्यवस्था को सुचारु व सुव्यवस्थित करने हेतु अतिरिक्त आयुक्तों, 12 ज़ोन के उपायुक्तों, विभागाध्यक्षों की नियुक्ति का कार्य पूर्ण कर लिया है। सभी निगम वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यभार संभाला लिया है और कुशलतापूर्वक दी गई ज़िम्मेदारियों को निभा रहे है।

तीनों नगर निगमों के एकीकरण के उपरांत पूर्वकालिक दक्षिणी निगम के केन्द्रीय संस्थापना विभाग को नियुक्ति से संबंधित कार्यों के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। विभाग द्वारा निगमआयुक्त के आदेशानुसार 9 अतिरिक्त आयुक्तों को निगम के विभिन्न विभागों की ज़िम्मेदारी दी गई है। 12 जोन के लिए उपायुक्तों की भी नियुक्ति कर दी गई है, जो क्षेत्र में नागरिकों को निगम सुविधाएँ उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। साथ ही मॉनिटरिंग कमेटी के लिए भी नोडल अधिकारी को अधिसूचित किया गया है।

विभिन्न विभाग जैसे की अभियांत्रिकी, उद्यान, शिक्षा नगरनियोजन,डैम्स,स्वास्थ्य,पशुचिकित्सा,संपत्तिकर ,वास्तुकला वित्तीय ,क़ानून, आयुष ,जन स्वास्थ्य, सतर्कता आदि के विभागाध्यक्षों ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है और अपने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को विभाग के विभिन्न कार्य आवंटित कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों में अतिरिक्त उपायुक्त,सहायक आयुक्त ,प्रशासनिक अधिकारी , संयुक्त कर निर्धारक व समाहर्ता अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है।दिल्ली नगर निगम एकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति कर रहा है ताकि किसी भी प्रकार से कामकाज प्रभावित न हो सकें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.