उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने आज राज निवास में आयोजित समारोह में  न्यायमूर्ति  सतीश चंद्र शर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

इस शपथ ग्रहण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल, मंत्री कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन, विपक्ष के नेता  रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली उच्च न्यायालय के  न्यायाधीश, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त और दिल्ली सरकार तथा न्यायपालिका के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.