योगेश वर्मा ने केशव पुरम में नालियों के निर्माण का लिया जायजा
गुणवत्ता से समझौता नहीं, तय समयसीमा में काम पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश
नई दिल्ली। शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने सी-5 एवं सी-6, केशव पुरम में चल रहे नालियों के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान योगेश वर्मा ने कहा कि नालियों का निर्माण इस तरह किया जाए कि क्षेत्रवासियों को बेहतर जल निकासी व्यवस्था का लाभ मिल सके और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिले। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने को कहा।

योगेश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास और नागरिक सुविधाओं का विस्तार निरंतर प्राथमिकता है। लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।
