MCD बड़ी खबर : निगम के सफाईकर्मियों को लेकर राहत भरी खबर…..

श्रावनी मिश्रा भूपति , बजाते रहो न्यूज़

पिछले मई महीने की तनख्वाह को लेकर परेशान हो रहे दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। हर 1 महीने की 15 तारीख को तनख्वाह सभी के खाते में पहुंच जाया करती थी। लेकिन बीते कई महीनों से दिल्ली नगर निगम में सभी वर्ग के कर्मचारियों व अधिकारियों की तनख्वाह समय से नहीं आ रही है।

इसके पीछे का कारण फंड की लगातार कमी दिल्ली नगर निगम प्रशासन द्वारा बताई जा रही है। साथ ही एक बात और सामने आई है कि एकीकरण के बाद भी दिल्ली नगर निगम का दिल्ली सरकार  से फंड का कुछ हिस्सा बनता है वह भी समय से नहीं आ रहा है।

फिलहाल सफाईकर्मियों की तनख्वाह को लेकर जो ताजा अपडेट सामने आई है वह यही है कि अगले हफ्ते तक सभी सफाई कर्मचारियों की बकाया सैलरी उनके अकाउंट में जारी कर दी जाएगी।

नोट: यह जानकारी संबंधित विभाग से जुटाने के बाद  ही सार्वजनिक की जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.