MCD बड़ी खबर : शुरू हो गई है दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारी….गठित हुई समिति..

बजाते रहो न्यूज़

गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के लिए आयोग गठित किया।तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग अपने गठन के 4 माह में रिपोर्ट देगा।

दिल्ली नगर निगम के चुनावों की तरफ कदम बढ़ाते हुए भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट 1957 की धारा 3,3A एवं 5 द्वारा निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए निगम वार्डों के परिसीमन एवं उससे से जुड़े अन्य कार्यों में केंद्र सरकार की सहायता के लिए परिसीमन आयोग का गठन कर दिया है।

दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के लिए गठित आयोग में तीन सदस्य होंगे

विजय देव, राज्य चुनाव आयुक्त, दिल्ली, समिति के अध्यक्ष होंगे तो वहीं पंकज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार और  रणधीर सहाय,अतिरिक्त आयुक्त, दिल्ली नगर निगम , आयोग के सदस्य होंगे। यह आयोग दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन से संबंधित अपनी रिपोर्ट अपने गठन से चार माह के अंदर सौंपेगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.