पूर्व नेता सदन बने दूसरे पार्षदों के लिए उदाहरण

जनता दरबार जनता और निगम के बीच सेतू की भूमिका निभाएगा-आदेश गुप्ता

जनता दरबार जनता और निगम के बीच सेतू की भूमिका निभाएगा-आदेश गुप्ता

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  आदेश गुप्ता ने  उत्तरी दिल्ली नगर निगम के केशवपुरम जोन द्वारा शुरु किए गए जनता दरबार का उदघाटन किया और जनता की समस्याओं को सुना।

गुप्ता ने कहा कि जनता दरबार एक तरह से जनता और निगम के बीच सेतू की भूमिका निभाएगा और लोगों को निगम के प्रति और ज्यादा विश्वास बढ़ाने का काम करेगा।

आदेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी निगम पार्षद अपने-अपने कार्यालयों से जनता की सेवा और जनता के लिए कार्य तो करते ही हैं, लेकिन बहुत सारे ऐसे कार्य होते हैं जो फाइलों से संबंधित होते हैं या जिनमें डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग होता है, तो ऐसे लोग जो डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग नहीं करते हैं उनके लिए यह जनता दरबार रामबाण साबित होगा।

आदेश गुप्ता ने कहा कि निगम जमीनी स्तर पर काम करता है चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर स्वच्छता की बात हो। जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना निगम की हमेशा से प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि निगम एक ऐसा संस्थान है जहां तुरंत जनता की समस्याओं का समाधान किया जाता है क्योंकि बहुत सारा मंत्रालय है जहां पहले पॉलिसी बनाई जाती है फिर उसको प्रभाव में लाया जाता है, लेकिन निगम के साथ ऐसा नहीं है।

गुप्ता ने जोन के अधिकारियों को इस बेहतरीन पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आने वाले समय में सभी जोन में जनता दरबार की शुरुआत की जाएगी जहां हेल्थ, लाइसेंस, रेहड़ी-पटरी, हाउस टैक्स, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र इत्यादि से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अब जनता को इन समस्याओं के समाधान के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

योगेश वर्मा ने बताया कि जनता दरबार प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच जोन कार्यालय में लगेगा जहां जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.