MCD : मेयर को लेकर सारा सस्पेंस फाइनली खत्म.. हो गई औपचारिक घोषणा..

बजाते रहो न्यूज़ 

*दिल्ली नगर निगम के महापौर व उपमहापौर एवं स्थाई समिति के छः सदस्यों के लिए चुनाव 06 जनवरी 2023 को होंगे*

*प्रथम वर्ष के लिए निगम के महापौर का पद महिला सदस्य के लिए आरक्षित*

दिल्ली नगर निगम के महापौर,उपमहापौर एवं स्थाई समिति के छह सदस्यों के लिए चुनाव दिल्ली नगर निगम की पहली आम सभा की बैठक में किया जाएगा।

दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक का आयोजन शुक्रवार 06 जनवरी 2023 को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार 27 दिसंबर 2022 है।

इस संदर्भ में नामांकन निगम सचिव के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं।

स्थाई समिति के छह सदस्यों के लिए चुनाव भी निगम की पहली आम सभा की बैठक में किया जाएगा। दिल्ली नगर निगम के महापौर का पद प्रथम वर्ष के लिए महिला सदस्या के लिए आरक्षित है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.