MCD: हरदयाल लाइब्रेरी के कर्मचारियों की हो गई बल्ले बल्ले..महापौर ने बैठक के दौरान ही…

बजाते रहो न्यूज़

*हरदयाल लाइब्रेरी के कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बकाया वेतन, मेयर ने वेरीफिकेशन कमेटी का गठन करने के दिए निर्देश*

*- मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने हरदयाल म्युनिसिपल पब्लिक लाइब्रेरी के कर्मचारियों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुना*

*- कर्मचारियों की सैलरी वितरण के लिए वेरीफिकेशन कमेटी का गठन किया जा रहा है, यह कमेटी 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी- डॉ शैली ओबरॉय*

*- प्रत्येक कर्मचारी का नियुक्ति पत्र के साथ वेरिफिकेशन किया जाएगा, इसके बाद जल्द से जल्द उनको सैलरी दी जाएगी- डॉ शैली ओबरॉय*

*- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार जल्द ही हरदयाल लाइब्रेरी के कर्मचारियों की दिक्कतों का समाधान किया जाएगा- डॉ शैली ओबरॉय*

हरदयाल लाइब्रेरी के कर्मचारियों को बकाया वेतन जल्द मिलेगा। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने हरदयाल म्युनिसिपल पब्लिक लाइब्रेरी के कर्मचारियों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुना। इसके बाद मेयर ने आज वेरीफिकेशन कमेटी का गठन करने के निर्देश दे दिए हैं। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि कर्मचारियों की सैलरी वितरण के लिए वेरीफिकेशन कमेटी का गठन किया जा रहा है। यह कमेटी 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। प्रत्येक कर्मचारी का नियुक्ति पत्र के साथ वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद जल्द से जल्द उनको सैलरी दी जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार जल्द ही हरदयाल लाइब्रेरी के कर्मचारियों की दिक्कतों का समाधान किया जाएगा।

दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने सिविक सेंटर में आज हरदयाल म्युनिसिपल पब्लिक लाइब्रेरी के कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं को सुनना एवं उनकी वेतन संबंधी परेशानियों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करना था। बैठक में चांदनी चौक पार्षद पुरनदीप सिंह साहनी, विकास त्रिपाठी उपस्थित रहे।

मेयर डॉ.शैली ओबरॉय ने हरदयाल म्युनिसिपल पब्लिक लाइब्रेरी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों ने आज अपने नियुक्ति पत्र जमा नहीं कराए वो सोमवार तक अपने नियुक्ति पत्र जमा करा दें। कर्मचारियों के नियुक्ति पत्रों की जांच के लिए वेरिफिकेशन कमेटी का गठन किया जाएगा, जोकि 15 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। जिसके उपरांत निगमायुक्त के साथ बैठक कर कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्या का निराकरण किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को वेतन दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कर्मचारियों के 2 साल के वेतन का भुगतान जल्द से जल्द कराना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर मेयर ने कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को भी सुना एवं उनके निराकरण की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि निगम की आप की सरकार कर्मचारियों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं के प्रति संवेदनशील है तथा उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.