मेयर पद के लिए आप प्रत्याशी शैली ओबेरॉय को टक्कर देंगी भाजपा की शिखा राय.. कौन हैं शिखा राय?

बजाते रहो न्यूज़

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज दिल्ली नगर निगम के महापौर चुनाव के लियें पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दूसरी बार ग्रेटर कैलाश वार्ड से चुनाव जीतीं  शिखा राय एडवोकेट को नामांकित किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने उप महापौर चुनाव के लियें पूर्वांचल मोर्चा की कार्यकर्ता एवं प्रथम बार वार्ड 249 से पार्षद श्रीमति सोनी पाण्डेय को नामांकित किया।

दोपहर लगभग 2 बजे दिल्ली भाजपा महामंत्री  हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिती में  शिखा राय एवं  सोनी पाण्डेय ने निगम सचिव कार्यालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।

इस अवसर पर  हर्ष मल्होत्रा ने कहा की भाजपा एक अच्छे स्वच्छ सुदृढ नगर निगम के संचालन के प्रति संकल्पबद्ध है और हम आशा करते हैं की सभी निगम पार्षद भाजपा की अनुभवी वरिष्ठ निगम पार्षद को चुनेंगे।

शिखा राय ने कहा है की वह सभी निगम पार्षदों के समक्ष दिल्ली नगर निगम के लियें अपना विजन पत्र रखेंगी और उसी के आधार पर सभी पार्षदों का समर्थन मांगूंगी।

सर्वोच्च न्यायालय में एडवोकेट  शिखा राय भाजपा संगठन में मंत्री, महामंत्री, उपाध्यक्ष के पद के आलावा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पद पर भी काम कर चुकी हैं।

नगर निगम में  शिखा राय 2017-18 में नेता सदन एवं 2018-19 में स्थाई समिति अध्यक्ष के पदों पर कार्य कर अपनी पहचान बना चुकीं हैं।

2013 में कस्तूरबा नगर से और 2020 में ग्रेटर कैलाश से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं हैं।

2011 में आतंकवाद एवं कर्फ्यू के बीच लाल चौक, श्रीनगर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर श्रीमति शिखा राय ने सारे देश में लोकप्रियता पाई थी।

 शिखा राय के पति एवं पुत्री भी एडवोकेट हैं और पुत्र ब्रिटेन से बिजनस मैनेजमेंट में ग्रेजुएट है।

उप महापौर पद प्रत्याशी  सोनी पाण्डेय एक समर्पित भाजपा विचारधारा परिवार से हैं और पूर्वांचल मोर्चा में सक्रियता से काम करती रही हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.