MCD से संबंधित इस बड़े मामले पर भाजपा ने दे दी है आप को चेतावनी

बजाते रहो न्यूज़

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम द्वारा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट चार्जेस की वसूली शुरू किये जाने से सभी वर्गों के व्यापारियों में भारी रोष है और दिल्ली भाजपा इस वसूली का कड़ा विरोध करती है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आते ही सबसे पहले निगम के कर्मचारियों के साथ धोखा किया और हजारों अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई समिति द्वारा कांट्रैक्ट नवीकरण ना होने के करण बेरोज़गारी की कगार पर धकेल दिया है तो वहीं अब दिल्ली के व्यापारियों से किये चुनावी वादे से भी मुकर कर उन्हे धोखा दे रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है देश भर के नगर निकायों के साथ ही दिल्ली के तत्कालीन तीनों नगर निगमों ने 2018 में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट को स्वीकृत किया था पर इसके अंतर्गत व्यापारिक प्रतिष्ठानों से प्रस्तावित चार्जेस की वसूली कभी प्रारम्भ नही की थी।

2021-22 तक भाजपा शासित तीनों नगर निगमों की तरह ही 2022-23 में अधिकारियों के द्वारा प्रशासित एकीकृत दिल्ली नगर निगम ने भी सालिड वेस्ट चार्जेस की वसूली नही की थी।

 कपूर ने कहा है की तत्कालीन तीनों नगर निगमों में पूर्वी दिल्ली नगर निगम आर्थिक रूप से बहुत अक्षम था इसलिए उसने 2021 के मध्य में एक बार सालिड वेस्ट चार्जेस को लेकर कुछ व्यापारिक क्षेत्रों में नोटिस बाटे थे जिस पर व्यापारियों के विरोध के बाद तत्कालीन महापौर श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने इसकी वसूली पर रोक लगा दी थी।

उस वक्त आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट चार्जेस वसूली का विरोध किया था और व्यापारिक संस्थाओं से वादा किया था की आम आदमी पार्टी सत्ता में आयेगी तो इन चार्जेस की वसूली तो रद्द करेगी ही व्यापारियों को अन्य सुविधाऐं भी देगी पर सत्ता में आते ही पहले आम आदमी पार्टी ने व्यापारियों के लियें सम्पति कर छूट कम की, कनवर्जन चार्ज नोटिस तेजी से बांटे और अब दिल्ली के विभिन्न बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट चार्जेस की वसूली भी शुरू कर दी है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की नगर निगमों द्वारा स्वीकृत सालिड वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट में स्पष्ट है की चार्जेस वसूलना ना वसूलना नगर निकाय का खुद का निर्णय होगा और सत्ता में आते ही आम आदमी पार्टी ने चार्जेस वसूलने का निर्णय लिया।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक एवं महापौर डा. शैली ऑबराय को उनकी पार्टी के 2021 के वादे के साथ ही 2022 चुनाव के व्यापारी चार्टर की याद दिलाते हुऐ मांग की है की वह सालिड वेस्ट मैनेजमेंट चार्जेस की वसूली पर रोक लगवायें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.