MCD Breaking : स्थाई समिति चुनाव को लेकर महापौर की बड़ी घोषणा…

बजाते रहो न्यूज़

“न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया है। आगे निगम की सरकार जल्द से जल्द कमेटियों के गठन के लिए प्रतिबद्ध है ” ये कहना है दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ शैली ओबरॉय का।

दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने आज स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके जरिए स्टैंडिंग कमेटी के लिए छह सदस्य चुने गए हैं।

स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव 24 फरवरी 2023 का हुआ था। मेयर ने कोर्ट के आदेश पर आज बृहस्पतिवार को स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का परिणाम घोषित कर दिया है। स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के तौर पर मोहम्मद आमिल मालिक, कमलजीत सहरवात, मोहिनी, रामिंद्र कौर, गजेंद्र सिंह और पंकज लूथरा को चुना गया है।

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया है। आप की निगम सरकार जल्द से जल्द कमेटियों के गठन के लिए प्रतिबद्ध है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.