दिल्ली के किसानों के लिए ये है ज़रूरी खबर..किसान समर्थक कृपया शेयर कीजिये..

बजाते रहो न्यूज़

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने केन्द्र सरकार के द्वारा यूरिया पर सब्सिडी जारी रखने के निर्णय का स्वागत किया है और कहा है कि देश भर में किसानों को लाभ होगा और यूरिया की कीमतों में वृद्धि न होने से उनका फसल खर्च भी नहीं बढ़ेगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यूरिया खेती के लिये एक महत्वपूर्ण उर्बरक है पर 2013 तक देश में इसकी भारी कमी थी और किसान इसे कालाबाजार में खरीदने के लिये मजबूर होते थे पर 2014 में सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने इसके आयाता और स्वदेशी उत्पादन दोनों को बढ़ाने पर काम किया और आज देश यूरिया उत्पादन के मामले में 2025 में स्वालम्बी बन जायेगा।

 सचदेवा ने कहा है कि यह खेद पूर्ण है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार के द्वारा दिल्ली के किसानों को खेती का दर्जा न दिये जाने के कारण उन्हें यूरिया एवं ट्रैक्टर सहित किसी भी खेती से संबंधित उपकरण आदि पर किसी भी प्रकार की सब्सिडी नहीं मिलती। केजरीवाल की हठधर्मी के कारण आज दिल्ली के किसान हरियाणा जाकर खेती से जुड़ी वस्तुयें खरीदने पर बाध्य हैं यहां तक कि फसल के लिये बीज भी हरियाणा से खरीद कर लाते हैं।

भाजपा लगातार यह मुद्दा उठाती रही है कि दिल्ली के किसानों को खेती राज्य दर्जा दिया जाये।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि दिल्ली सरकार ऐसी व्यवस्था करे जिसके चलते दिल्ली के किसानों को भी केन्द्र सरकार द्वारा 85 प्रतिशत सब्सिडी दामों पर दिया जाने वाला यूरिया उपलब्ध हो।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.