MCD : डीबीसी कर्मचारियों को लेकर एक नया बवाल सुर्खियों में.. महापौर को मिल गई है चेतावनी..

बजाते रहो न्यूज़

दिल्ली नगर निगम के dbc कर्मचारियों को लेकर एक नया बवाल सुर्खियों में है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के कृष्णा नगर से पार्षद संदीप कपूर ने महापौर शैली ओबरॉय और नेता सदन मुकेश गोयल द्वारा इन कर्मचारियों को लेकर दिए गए बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बजाते रहो न्यूज़ से बातचीत के दौरान संदीप कपूर ने कहा कि जिस तरह से नेता सदन मुकेश कुमार गोयल इन कर्मचारियों को आदेश दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वह उन्हें धमकाने का काम कर रहे हैं।

संदीप कपूर ने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार को निगम में बने हुए तकरीबन 7 महीने हो गए लेकिन आज भी यह सरकार केवल आश्वासनों पर ही चल रही है।कपूर ने कहा कि यदि इस बार के निगम के सदन में महापौर साहिबा डीबीसी कर्मचारियों के पद सृजन को लेकर कोई प्रस्ताव लेकर नहीं आती हैं तो भारतीय जनता पार्टी के पार्षद सदन चलने नहीं देंगे।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के dbc कर्मचारी बीते लगभग 28 सालों से अपने स्थाई पद की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग आज तक धरी की धरी हुई है। ऐसे में उन्होंने आने वाले 31 जुलाई को काम बंद हड़ताल की घोषणा कर दी है।

इस पर बयान देते हुए एक ओर जहां दिल्ली नगर निगम की महापौर शैली ओबराय ने कहा कि वह सभी कर्मचारियों को आश्वासन देती हैं कि उनकी मांगें जल्द पूरी की जाएगी तो वही नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि यह समय हड़ताल पर जाने का नहीं है। उनका काम दिल्ली की जनता को बचाने का है। गोयल ने कहा कि दिल्ली की जनता की जितनी हमारी है उतनी ही dbc कर्मचारियों की भी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.