नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही ने पंजाबी बाग की पार्षद सुमन त्यागी के सुपुत्र शांतनु त्यागी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
महापौर प्रवेश वाही आज शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके निवास पहुंचे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि युवा आयु में किसी प्रियजन का जाना अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है।
महापौर ने दिवंगत शांतनु त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति दें।
उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा निगम परिवार पार्षद सुमन त्यागी और उनके परिजनों के साथ खड़ा है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।
