बेगमपुर वार्ड में मानसून पूर्व नालों की विशेष सफाई, जलभराव रोकने की तैयारी तेज

नई दिल्ली। राजधानी में मानसून के आगमन से पहले जलभराव की संभावित समस्या से निपटने के लिए बेगमपुर वार्ड संख्या-27 में नालों की व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजीव नगर ए, बी, सी एवं डी ब्लॉक, राधा कृष्ण मंदिर रोड, 15 फुटा रोड और 25 फुटा रोड पर वेक्टर मशीन के माध्यम से नालों की विशेष सफाई कराई गई।

नेता सदन, दिल्ली नगर निगम एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव ने बताया कि पूरे वार्ड में नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों द्वारा मैन्युअल तरीके के साथ-साथ आधुनिक मशीनों की सहायता से भी नालों की गहन सफाई की जा रही है, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और क्षेत्रवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रमुख जगबीर प्रधान, स्थानीय निवासी एवं एमसीडी के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सफाई कार्यों का निरीक्षण कर समयबद्ध तरीके से अभियान को पूरा करने पर जोर दिया।

जय भगवान यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री Rekha Gupta, सांसद Yogender Chandolia तथा प्रदेश अध्यक्ष Harsh Malhotra के मार्गदर्शन में स्वच्छ, सुंदर और जलभराव मुक्त दिल्ली के संकल्प को साकार करने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानसून से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।