12 साल बेमिसाल: प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर बांके बिहारी मंदिर में भजन-कीर्तन और विशेष प्रार्थना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi के लगातार सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में भजन-कीर्तन एवं विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत, दिल्ली नगर निगम के नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सफल और दीर्घ नेतृत्व की कामना की।

सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने और देश की निरंतर प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

इस अवसर पर नेता सदन जय भगवान यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और विकास की भावना को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की कामना के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।