नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण’ के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने पुल प्रह्लादपुर स्थित वी.पी. सिंह कैंप के रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया और श्रमदान किया।
इस दौरान रमेश बिधूड़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ कूड़ा प्रभावित स्थलों पर साफ-सफाई की तथा स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल घरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने गली-मोहल्ले और क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है और देशभर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। बिधूड़ी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प दोहराया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
स्वच्छता अभियान में पूर्व पार्षद राजपाल पोसवाल, दक्षिणी दिल्ली भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं निगम प्रत्याशी मुंशीराम, अग्निदेव कामत, मिथुन शर्मा, सुरेश पिंडार, सुभाष, अभिलाष, अंकित गुप्ता, तुलसी प्रधान, फूल सिंह राजपूत, प्रमोद चौहान, मनीष अग्रवाल, सुमित बाथम, अभिषेक, रोहित यादव, अमित चौधरी, ओ.पी. शर्मा, अरविंद मास्टर, सुरेंद्र गुप्ता, जॉनी नागर, रोहताश चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
