समीक्षा यात्रा के तहत चाँद मोहल्ला का दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा एवं क्षेत्रवासियों से संवाद

दिल्ली।ट्रांस यमुना विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं गांधी नगर विधानसभा से विधायक अरविंदर सिंह लवली ने आज समीक्षा यात्रा के अंतर्गत चाँद मोहल्ला क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अरविंदर सिंह लवली ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया तथा विभिन्न स्थानों पर पहुँचकर कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों एवं बाजार प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को सुना। साथ ही क्षेत्र में चल रहे कार्यों, जनसुविधाओं तथा विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर उनकी प्रगति की समीक्षा की।

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी और जनता से सीधा संवाद ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान और गांधी नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।