घर-घर संपर्क अभियान के अंतिम दिन संगठन महामंत्री पवन राणा ने किया जनसंपर्क

नई दिल्ली। केंद्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिल्ली भाजपा द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय “घर-घर संपर्क अभियान” के अंतिम दिन शुक्रवार प्रातः दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने गांधी मार्केट एवं दीनदयाल उपाध्याय मार्ग क्षेत्र में घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं दिल्ली सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन से जुड़े विषयों पर लोगों को जानकारी दी तथा नागरिकों की राय और सुझाव भी प्राप्त किए।

अभियान में दिल्ली भाजपा के सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता सहित स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों से संबंधित साहित्य वितरित किया और जनता से संवाद स्थापित किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के जनसंपर्क अभियान जनता और संगठन के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।