नई दिल्ली। केंद्र एवं दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिल्ली भाजपा द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय घर-घर संपर्क अभियान के अंतिम दिन शुक्रवार प्रातः व्यापक जनसंपर्क किया गया।
अभियान के तहत दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल ने प्रीत विहार मंडल में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया तथा केंद्र और दिल्ली सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। अभियान को लेकर स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
भाजपा नेताओं के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना तथा नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।
