नई दिल्ली।दिल्ली नगर निगम (MCD) में नेता सदन जय भगवान यादव ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में विद्यार्थियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दर्दनाक हादसे में कई युवा छात्रों की जान चली गई, जिससे पूरे देश में शोक की लहर है।
जय भगवान यादव ने कहा कि यह केवल परिवारों की ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की भी अपूरणीय क्षति है। जिन विद्यार्थियों ने अपने सपनों को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम किया, उनके असमय निधन से हर संवेदनशील व्यक्ति व्यथित है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश उनके सपनों और संघर्षों को सदैव याद रखेगा।
“ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। उन सभी होनहार विद्यार्थियों को विनम्र नमन, जिनके सपने अधूरे रह गए।”
