इस त्योहार निगमकर्मियों को मिलेगा बोनस का लाभ??

श्रावणी मिश्रा भूपति, बजाते रहो न्यूज़

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी सैलरी के साथ साथ बोनस की भी उम्मीद लगाए बैठे है।अभी बजाते रहो न्यूज़ ने सैलरी व पेंशन को लेकर खबर चलाई थी की सोमवार से मंगलवार तक ग्रुप डी के कुछ कर्मचारियों के खाते में एक महीने की तनख्वाह भेज दी जाएगी। साथ ही पेंशनधारियों को भी एक महीने की पेंशन दे दी जायेगी।जिसकी पुष्टि खुद स्थाई समिति अध्यक्ष जोगीराम जैन ने बजाते रहो न्यूज़ से बातचीत के दौरान की।

इसी बीच एक बड़ी खबर कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस से भी सबंधित सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों की माने तो ग्रुप डी के कर्मचारियों को बोनस का भी लाभ दिया जा सकता है।जिसे लेकर शासन व प्रशासन के लेवल पर पूरी जद्दोजहद जारी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.