आयानगर फेज-2 की मुख्य सड़क का नाम स्वर्गीय अमीचंद लोहमोड़ के नाम पर

नई दिल्ली, 26 जुलाई। दिल्ली नगर निगम द्वारा आयानगर फेज-2 की मुख्य सड़क का नामकरण स्वर्गीय अमीचंद लोहमोड़ के नाम पर उनके जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण ज़ोन के चेयरमैन, पर्यावरण प्रबंधन सेवाएँ समिति के उपाध्यक्ष एवं आर.के.पुरम वार्ड-152 के निगम पार्षद धर्मवीर सिंह ने सहभागिता की।

धर्मवीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अमीचंद लोहमोड़ का जीवन सादगी, समाजसेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक था। उनके नाम पर सड़क का नामकरण उनके योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने वाला कदम है।

उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं, जिनके कार्य सदैव लोगों के लिए मार्गदर्शक बने रहते हैं। उन्होंने स्वर्गीय अमीचंद लोहमोड़ को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।