स्थायी समिति चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, सत्या शर्मा अध्यक्ष और सत्यपाल सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित 

पीठासीन अधिकारी के रूप में मास्टर जय भगवान यादव ने निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

नई दिल्ली, 28 जुलाई। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य मास्टर जय भगवान यादव ने पीठासीन अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। चुनाव में सत्या शर्मा स्थायी समिति की अध्यक्ष तथा सत्यपाल सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मास्टर जय भगवान यादव ने दोनों नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम जनहित, विकास, पारदर्शिता और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि निगम राजधानी के सर्वांगीण विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

मास्टर जय भगवान यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप निष्पक्ष एवं गरिमापूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया का संचालन होना नगर निगम की संस्थागत मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने नव-निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ भी व्यक्त कीं।