राणा मोटर्स, सफदरजंग एंक्लेव में भव्य समारोह; दक्षिण ज़ोन चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने किया लोकार्पण
नई ब्रेजा के ग्रैंड लॉन्च से दिल्ली को मिली आधुनिक एसयूवी की नई सौगात
नई दिल्ली। राजधानी के सफदरजंग एंक्लेव स्थित राणा मोटर्स शोरूम में मारुति सुजुकी की नई ब्रेजा (New Brezza) का भव्य ग्रैंड लॉन्च समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम के दक्षिण ज़ोन के चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में नई ब्रेजा का लोकार्पण किया और इसे ग्राहकों के लिए आधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा तथा उत्कृष्ट सुविधाओं से लैस एक महत्वपूर्ण मॉडल बताया। नई ब्रेजा की बुकिंग देशभर में शुरू हो चुकी है।

समारोह में राणा मोटर्स परिवार, मारुति सुजुकी के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में वाहन प्रेमी उपस्थित रहे। धर्मवीर सिंह ने राणा मोटर्स और मारुति सुजुकी की पूरी टीम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि नई ब्रेजा ग्राहकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी और भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाए रखेगी।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रदर्शन और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है तथा नई ब्रेजा इन सभी मानकों पर खरी उतरने का दम रखती है।

धर्मवीर सिंह ने राणा मोटर्स परिवार द्वारा मिले आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और विश्वास उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा। समारोह के दौरान नई ब्रेजा के फीचर्स का प्रदर्शन किया गया तथा उपस्थित लोगों ने वाहन का अवलोकन कर उसकी खूबियों की सराहना की। राणा मोटर्स का सफदरजंग एंक्लेव शोरूम मारुति सुजुकी के प्रमुख डीलरशिप केंद्रों में शामिल है।
